Site icon Khabribox

बागेश्वर: महिलाओं के श्रम के सम्मान का प्रतीक किर्साण महोत्सव, घास काटो प्रतियोगिता में इतनी महिलाओं ने दिखाया हुनर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में किर्साण महोत्सव का दूसरा चरण शुरू हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें घास काटो प्रतियोगिता की शुरूआत कनस्यारी गांव से हुई। 45 साल से कम उम्र की 17 महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महिलाओं के श्रम के सम्मान के प्रतीक किर्साण महोत्सव के पहले दिन तीन गांवों में हुई प्रतियोगिता के आधार पर नौ महिलाओं का चयन किया गया है। वहीं सात गांवों से 21 प्रतिभागियों का चयन होना बाकी है।

किया जाएगा चयन

जिसमें शोभा देवी ने दो मिनट में सबसे अधिक 18.90 किलोग्राम घास काटते हुए पहला स्थान पाया। हीरा देवी दूसरे और नेहा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। दया देवी, तारा देवी और विमला देवी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बंड गांव में दीपा देवी, हीरा देवी और मीरा देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त कर फाइनल में स्थान बनाया। बताया कि कुल 10 गांवों में होने वाली प्रतियोगिता के आधार पर 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

Exit mobile version