Site icon Khabribox

बागेश्वर: कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने 02 गैरजमानती वारण्टी को किया गिरफ्तार


पुलिस मुख्यालय स्तर से 1 अगस्त से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारण्टों की तामीली एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन आदि के सम्बन्ध में एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है अभियान-

अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि के सम्बन्ध में अभियान चलाया जा रहा है।

02 वारण्टी को किया गिरफ्तार-

इसी क्रम में आज दिनांकः 09-08-2021 को डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 श्री भूपेन्द्र सिंह मेहता, आरक्षी  सन्तोष राठौर, आरक्षी रविन्द्र नाथ द्वारा फौ0सं0- 148/2021, धारा- 354(क)/354 (घ)/504/506 भादवि से सम्बन्धित गैरजमानती वारण्टी गौरव कुमार पुत्र श्री रमेश राम निवासी- मण्डलसेरा, बागेश्वर को पीपलचौक, मण्डलसेरा से और फौ0सं0- 148/2021 धारा 354(क)/354 (घ)/504/506 भादवि से सम्बन्धित गैरजमानती वारण्टी भगवत कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी- मण्डलसेरा, बागेश्वर को भागीरथी तिराहा बागेश्वर से गिरफ्तार किया गया। जिसमें  गिरफ्तार वारण्टियों को पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version