Site icon Khabribox

बागेश्वर: काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक मजबर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया।

काम करते समय लगा करंट

मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय विनय कुमार पुत्र योगेंद्र मूल निवासी बेतिया बिहार वर्तमान में बागेश्वर निवासी एक मकान में लकड़ी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिसके बाद अन्य मजदूर उसे जिला अस्प्ताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।

Exit mobile version