March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि, बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है । कांडा तहसील के खंतोली निवासी हवलदार प्रकाश सिंह धामी पुत्र राम सिंह का बीमारी के चलते मंगलवार की रात दिल्ली के एक अस्पताल निधन हो गया। गुरूवार को सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि की गई ।

सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई

कांडा तहसील के खंतोली निवासी हवलदार प्रकाश सिंह धामी पुत्र राम सिंह का बीमारी के चलते मंगलवार की रात दिल्ली के एक अस्पताल निधन हो गया। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को सरयू, गोमती संग पर लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। कौसानी से आई सेना की टुकड़ी ने सैनिक को अंतिम सलामी दी। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया।