Site icon Khabribox

बागेश्वर: एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर 79 हजार की धोखाधड़ी

प्रदेश में आए दिन साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं । ऐसा ही एक मामला बागेश्वर से आया है जहां ठगों ने व्यक्ति के खाते से 79 हजार की राशि आहरित कर लिए ।  बागेश्वर पुलिस ने साइबर  ठगी  के शिकार हुए  व्यक्ति के खाते में 79,392/- रू0 की धनराशि वापस कराई है ।

एप (एनीडेस्क) डाउनलोड करवा कर की धोखाधड़ी

दिनांक 15.07.2022 आवेदक कपिल सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम डोबा कत्यूर जनपद बागेश्वर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि  एक अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा मेरे मोबाईल नम्बर पर कॉल कर अपने आप को Delivery Agent बताते हुए मुझे एक लिंक भेजकर मुझसे एक एप (एनीडेस्क) डाउनलोड करवाया गया जिसके कुछ समय बाद मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे खाते से रुपये 79,392/- रुपये आहरित कर लिए गये ।

वादी के पूर्ण धनराशि वादी के खाते में वापस लौटाए गए

जिस सम्बन्ध साइबर सेल बागेश्वर द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही /प्रकरण के संबंध में तकनीकी जानकारी ज्ञात कर कोतवाली बागेश्वर में  मु0 FIR No. 68/2022 धारा 420 IPC पंजीकृत करवाया  गया । मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सैल/ कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही  कर  वादी के पूर्ण धनराशि वादी के खाते में वापस लौटाए गए हैं। वादी द्वारा  धनराशि वापस लौटाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
     
   
पुलिस टीम का विवरण:-

1-  निरीक्षक जगदीश  ढकरियाल  प्रभारी कोतवाली बागेश्वर।
2- निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
3- उ0नि0 श्री कुंदन रौतेला।
4- आरक्षी चंदन कोहली।
5- आरक्षी इमरान खान।
6- आरक्षी मनोज देवड़ी।

Exit mobile version