Site icon Khabribox

बागेश्वर : पुलिस ने दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

यहां पुलिस ने 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।जिस पर अभियुक्त/चालक उपरोक्त के विरूद्ध थाना काण्डा में मु0अ0स0 9/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम कमलेश कुमार उपरोक्त के पंजीकृत किया गया ।

10  पेटियां (कुल 120 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद

  हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक,  बागेश्वर के आदेशानुसार व  पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में आज दिनांक 26.03.23 को थाना काण्डा पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व वाहन चैकिंग के दौरान छीड पुल के पास वृहद ग्राम- ससोला में वाहन संख्या UK 02A -0258 मारुती 800 कार जिसे कमलेश कुमार पुत्र किशन राम निवासी चौकोडी, थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ उम्र 24 वर्ष लगभग द्वारा चलाया जा रहा था । वाहन को चैक करने पर वाहन में 8PM बरमुडा XXX RUM की 10  पेटियां (कुल 120 बोतल) अंग्रेजी शराब अवैध रखी पायी गयी जिस पर अभियुक्त/चालक उपरोक्त के विरूद्ध थाना काण्डा में मु0अ0स0 9/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम कमलेश कुमार उपरोक्त के पंजीकृत किया गया ।

 
पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 खुशवंत सिंह थानाध्यक्ष काण्डा
2. आरक्षी वीरेंद्र सिंह
3. आरक्षी शेर अकबर खान
4. आरक्षी देवेश पाण्डे

Exit mobile version