Site icon Khabribox

बागेश्वर: सिर पर चीड़ की टहनी गिरने से महिला घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है । यहां घास काटने खेतों की तरफ जा रही महिला के सिर में चीड़ की टहनी गिर गई  । जिसके चलते महिला घायल हो गई । महिला को लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया । जहां उसके सिर में 12 टांके लगे हैं।

पेड़ की टहनी महिला के सिर पर गिरने से महिला घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरगौनी गांव निवासी 30 वर्षीय नीता घास काटने खेतों की तरफ जा रही थी। एकाएक चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ की टहनी महिला के सिर पर जा गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीण हर गोविंद जोशी ने बताया कि घायल को लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसके सिर में 12 टांके लगे हैं। इधर, डा. ऋतु ने बताया कि महिला की हालत ठीक है।

Exit mobile version