Site icon Khabribox

बागेश्वर: तहसील दिवस पर समस्या लेकर पहुंचे लोग, कई बार बिजली जाने पर जताई नाराजगी

तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र लोग अपनी-अपनी समस्याओं लेकर पहुंचे। सबसे अधिक समस्या बिजली, पानी और सड़क की रही।

कई बार बिजली जाने पर नाराजगी जताई

लोगों ने नगर में दिनभर में कई बार बिजली जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ऊर्जा निगम से बारिश से पहले लॉपिंग कार्य करने की मांग की। जल संस्थान से नियमित पानी की आपूर्ति करने और स्वच्छ जल देने की मांग की है। डीएम रीना जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिवस पर आई समस्याओं का प्राथमिककता से समाधान करें।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम हरगिरी, डीएफओ हिमांशु बागरी, डीडीओ संगीता आर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version