Site icon Khabribox

बागेश्वर: लोकसभा चुनाव 2024: इतने चुनाव वाहनों पर लगेंगे जीपीएस, रखी जाएगी निगरानी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। जिसमें जिले में लोकसभा चुनाव के लिए अधिकृत 686 वाहनों पर जीपीएस लगेंगे। जीपीएस से इन वाहनों की निगरानी की जाएगी।

वाहन के आवागमन की भी होगी रिकार्डिंग

मिली जानकारी के अनुसार इन वाहनों पर निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी और परिवहन विभाग नजर रखेगा। जिस पर अब परिवहन विभाग इन वाहनों पर जीपीएस लगाने लगा है। बताया है कि वाहनों से बूथों पर पोलिंग पार्टियों समेत ईवीएम और वीवीपैट की जाएंगे। इनकी सुरक्षा को देखते यह सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिससे निगरानी रखी जाएगी।

Exit mobile version