Site icon Khabribox

बागेश्वर: लोकसभा चुनाव: 19 अप्रैल को चुनाव के साथ शादी का भी लग्न, लेनी होगी विवाह की अनुमति

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है‌। उत्तराखंड में 19 अप्रैल के दिन लोकसभा चुनाव होने है।

19 अप्रैल को प्रदेश में चुनाव

19 अप्रैल को शादी के लग्न भी है। ऐसे में चुनाव होने के चलते 19 अप्रैल को विवाह कराने वालों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 11 लोगों ने अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र जमा कराए हैं। इनमें आठ लोगों को एआरटीओ कार्यालय से वाहन संबंधी एनओसी प्राप्त हो चुकी है। बताया है कि मतदान के दिन विवाह की अनुमति के लिए तहसील कार्यालय या थाने में प्रार्थना पत्र देना होगा। तहसील में आवेदन के बाद एआटीओ कार्यालय से वाहनों की उपलब्धता से संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। जिसके बाद दस्तावेज पूरे होने पर संबंधित तहसील कार्यालय से विवाह की अनुमति प्रदान की जाएगी। 

Exit mobile version