Site icon Khabribox

बागेश्वर: एसओजी की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

बागेश्वर: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एसओजी (SOG) टीम ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

​जानकारी के अनुसार, गुरुवार (26 मार्च 2026) को एसओजी टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नशा तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने अजय कुमार (26 वर्ष), पुत्र स्व. राजू राम, निवासी घटबगड़, कोतवाली बागेश्वर को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

​पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा (FIR No. 18/26) पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम रहीं शामिल

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन (प्रभारी एसओजी), कानि. भुवन बोरा, कानि. सन्तोष सिंह, कानि. चन्दन कोहली व‌ कानि. राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Exit mobile version