Site icon Khabribox

बागेश्वर: पालतू कुत्ते का बनाएं लाइसेंस, करें यह काम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में लोग अपने पालतू कुत्ते का लाइसेंस बनवा रहें हैं और नवीनीकरण करवा रहें हैं।

58 लोगों ने बनाएं लाइसेंस

मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष में 58 लोगों ने नगरपालिका के माध्यम से पालतू कुत्तों के लाइसेंस बना लिए हैं। लाइसेंस का हर वर्ष नवीनीकरण करना होता हैं। नहीं करने पर चालान होता है।

लाइसेंस बनाने के लिए शुल्क

इसके लिए आप लाइसेंस बनाने के लिए कुत्ते का नाम, स्वामी का नाम, निवास स्थान, लिंग आदि की जानकारी लेकर 15 रुपये के शुल्क पर लाइसेंस बनवा सकते हैं। पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 10 रुपये का शुल्क लगेगा।

Exit mobile version