Site icon Khabribox

बागेश्वर: अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है विवाहिता, जाने पूरा मामला


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां एक विवाहिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। विवाहिता के सिर पर चोटें आई हुई है।

ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप-

जानकारी के अनुसार विवाहिता के पिता ने कोतवाली में दहेज उत्पीड़न मामले में तहरीर दी है।  जिसमें नगर के कठायतबाड़ा, दांगण निवासी चंचल सिंह पुत्र उत्तम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी भावना की शादी चार मार्च 2017 में हुआ था। विवाहिता का पति गोपाल सिंह नगरकोटी पुत्र श्याम सिह नगरकोटी निवासी जवाहर नगर शिव कालोनी, ऊधम सिंह नगर में रहता है। बीते दिनों ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। वह जान बचाकर अपनी एक छोटी बेटी के साथ मायके चली आई। चोटें अधिक होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस-

विवाहिता के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनसे 15 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। उनकी बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version