Site icon Khabribox

बागेश्वर: 30 मई को होगा ‘मीडियम पेसर टैलेंट हंट’, युवाओं को मिलेगा राज्य स्तर पर चमकने का मौका



बागेश्वर: बागेश्वरजिले के होनहार तेज गेंदबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है।

युवाओं को मिलेगा खास अवसर

इसके तहत क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के दिशा-निर्देशन में ‘क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर’ जिले के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष मीडियम पेसर टैलेंट हंट का आयोजन करने जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेश सिंह सोनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस टैलेंट हंट का आयोजन आगामी 30 मई को किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड के सभी जिलों में चलाए जा रहे व्यापक खोज अभियान का एक हिस्सा है। बताया कि यहां चयनित होने वाले खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

​इन आयु वर्गों के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग

​इस प्रतियोगिता में मध्यम तेज गति के गेंदबाजों को परखने के लिए तीन आयु वर्ग तय किए गए हैं।
• ​अंडर-19 (U-19)
• ​अंडर-23 (U-23)
• ​सीनियर वर्ग

Exit mobile version