Site icon Khabribox

बागेश्वर: बागेश्वर में रीवर राफ्टिंग का विधायक सुरेश गड़िया ने किया शुभारंभ

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है यहां पर्यटन विभाग के तत्वावधान में यहां आयोजित रिवर राफ्टिंग कार्यक्रम शुरू हो गया है। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम शुरू किया।

रिवर राफ्टिंग आने वाले समय में लोगों के रोजगार का बन सकती है जरिया- सुरेश गड़िया

उन्होंने कहा कि जिले में साहसिक खेलों की अपार संभावना है। रिवर राफ्टिंग आने वाले समय में लोगों के रोजगार का भी जरिया बने इसके लिए सरकार काम कर रही है। इस बार पिंडारी ग्लेशियर को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया है।

मौजूद रहे

इस मौके पर दिनेश गुरुरानी, स्थानिय लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version