Site icon Khabribox

बागेश्वर: नगर निकाय चुनाव: आज शाम पांच बजे बाद कोई प्रत्याशी नहीं करेंगे चुनाव प्रचार, कड़ाई से हो पालन- डीएम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आज मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक का आयोजन

जिसमें उन्होंने‌ नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।‌ जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में बनाये गए पोलिंग बूथ को चेक करें,जिसमें पेयजल, विद्युत,,रैम्प, शौचालय,साफ-सफाई आदि मूलभूत व्यवस्थाओं को देख लिया जाए। अगर कहीं पर कोई कमी है,तो उसे तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिला  निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना से कार्य करें। आपसी तारतम्य बनाएं, इससे समस्या का समाधान आसान होता है। उन्होंने नोडल अधिकारी मतपत्र को मतदान सामग्री को भलिभांति चैक कर वितरण कराने के निर्देश दिए। रिजर्व समेत सभी मतपेटियों को संबंधित आरओ का समय पर उपलब्ध करायी जाय। नोडल अधिकारी परिवहन को सभी निकायों में निर्धारित वाहन उपलब्ध कराने के साथ ही रूट चार्ट के अनुसार वाहनों को गंतव्य तक भेजने के निर्देश दिए।कहा कि जहां-जहां सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की जानी है,नोडल अधिकारी बैरिकेडिंग प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

दिए यह निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी किसी भी तरह का चुनाव प्रसार नहीं कर सकेंगे, नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता इसका कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएंगे।

रहें उपस्थित

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,डीडीओ संगीता आर्या सहित जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट व नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version