Site icon Khabribox

बागेश्वर: इतने करोड़ की लागत से तैयार होगा नगर पंचायत गरुड़ का कार्यालय भवन, डीएम ने किया निरीक्षण

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बीते कल बुधवार को नगर पंचायत गरुड़ के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया।

किया निरीक्षण

इसकी लागत 1 करोड़ 81 लाख रुपए रहीं हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा कार्यस्थल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री मानक अनुरूप होनी चाहिए और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

खामियां पाए जाने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी भटगांई ने यह भी निर्देशित किया कि भवन निर्माण इस प्रकार हो कि भविष्य में सीलन या जल रिसाव जैसी कोई भी शिकायत न आए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि शासन की सभी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुनः निरीक्षण में खामियाँ पाई जाती हैं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रहें उपस्थित

इस दौरान एसडीएम प्रियंका रानी, अधिशासी अभियंता RWD संजय भारती और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version