Site icon Khabribox

बागेश्वर: राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजित हो रहा शिविर, निकाली गई जागरूकता रैली

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर आयोजित हो रहा है।

निकाली जागरूकता रैली

इस मौके पर आज गुरुवार को वंदना, स्वागत गीत आदि रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। साथ ही स्वयंसेवियों ने नशे के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली।

यह लोग रहें उपस्थित

इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष ममता कांडपाल ने स्वयंसेवियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। प्रधानाचार्य शोभा, कार्यक्रम अधिकारी मंजू होलरिया, पूजा होहुमी, पिंकी गोस्वामी, कमलेश, धर्मा, तुलसी आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version