Site icon Khabribox

बागेश्वर: महोली गाँव के नीरज राठौर का अंडर-25 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।  यहां महोली निवासी नीरज राठौर का चयन प्रदेश की अंडर-25 क्रिकेट टीम में हुआ है।

प्रदेश की अंडर-25 क्रिकेट टीम में चयन-

नीरज ने ‌इस साल कई बेहतरीन पारियां खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले नीरज आक्रामक बैटिंग करते हैं। टीम में चयन होने के बाद वह आगामी सत्र में राष्ट्रीय स्तर की कर्नल सीके नायडू प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर उनके गृह जनपद में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version