Site icon Khabribox

बागेश्वर: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने पुलिस लाईन का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा आज दिनांक 19/02/2026 को पुलिस लाईन बागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखने और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।

दिए यह निर्देश

जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेरोमोनियल गार्द  की सलामी ली गयी। तत्पश्चात  पुलिस लाईन स्थित शस्त्रागार (Armoury), क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय , लाईन स्टोर , सीपीसी कैंटीन, बैरक , व्यायामशाला और मैस का* गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने सरकारी संपत्ति और अभिलेखों के रखरखाव की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी कार्मिकों को पूरी वर्दी और उच्च कोटि के अनुशासन के साथ डयूटी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पुलिस लाइन में तैनात जवानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,ताकि पुलिस बल का मनोबल ऊँचा बना रहे।

Exit mobile version