Site icon Khabribox

बागेश्वर: कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के जवानों ने माउंट दुर्गाकोट फतह की, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर के सुंदरढूंगा ग्लेशियर के माउंट दुर्गाकोट पर्वत पर कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के जवानों ने फतह कर ली है।

30 सदस्य शामिल-

कुमाऊं व नागा रेजीमेंट जवानों का दल नौ मई को खर्किया पहुंचा था। जिसमें 10 मई से 20 मई तक दल का अभियान चला। वहीं 20 मई को दल ने माउंट दुर्गा कोट को फतह किया। जिसके बाद 21 मई को दल 5800 मीटर ऊंची दुर्गाकोट चोटी को फतह करने के बाद वापस लौट आया है। इस टीम में कुल 30 सदस्य शामिल हैं।

अभियान सफल-

बताया जा रहा है कि पहली बार भारतीय सेना के किसी दल ने इस चोटी पर जीत हासिल की है। जवानों ने चोटी पर जाकर तिरंगा व सेना का झंडा फहराकर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

Exit mobile version