Site icon Khabribox

बागेश्वर: दुर्गा पूजा महोत्सव में लगी आग, रेस्टोरेंट व दुकान जलकर हुई राख

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ बागेश्वर जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव‌ के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक रेस्टोरेंट और दुकान जलकर राख हो गई।

आग लगने से दुकान और रेस्टोरेंट जलकर राख-

जानकारी के अनुसार नुमाइश खेत मैदान में इन दिनों दुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया था। यहां एक अस्थायी रेस्टारेंट में आग लग गई थी। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। जिसमें रेस्टारेंट के साथ एक अन्य दुकान भी जलकर राख हो गई। जिसमें काफी नुकसान होने की खबर है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Exit mobile version