Site icon Khabribox

बागेश्वर: विद्यार्थियों के लिए ‘परीक्षा एक उत्साह’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बढ़ाया मनोबल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर के बालसखा प्रकोष्ठ ने अनूठी पहल के तहत परीक्षा एक उत्साह कार्यक्रम का आयोजन किया।

विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम का –

जिसमें विद्यालय के बालसखा प्रकोष्ठ के प्रभारी संजय कुमार टम्टा ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं को एक उत्साह के रूप में लेने के लिए मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को घर से ही परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने, परीक्षा से पूर्व भरपूर नींद लेने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

Exit mobile version