Site icon Khabribox

बागेश्वर: राज्य स्तरीय विद्यालय सत्संग मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले का रहा शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय विद्यालय सत्संग मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-

जिसमें खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 21 रजत और 7 कांस्य पदक समेत 38 पदक जीते। जिसमें बागेश्वर जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बागेश्वर के 10 खिलाड़ियों का चयन स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय शस्त्रांग मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ। बताया गया कि राज्य स्तरीय विद्यालय शस्त्रांग मार्शल आर्ट खेल का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को चंपावत में आयोजित किया गया। इसमें राज्य स्तर से उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर चंपावत, द्वितीय बागेश्वर और तृतीय पौड़ी जिला रहा।

Exit mobile version