Site icon Khabribox

बागेश्वर: डीएम अनुराधा पाल ने राजस्व अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए यह आवश्यक निर्देश

बागेश्वर में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली।

जिले में प्रस्तावित 34 मोबाइल टावरों के भूमि के प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी जनता की शिकायतों को सालीनता के साथ सुने व उनका समय से समाधान करें। जिले में प्रस्तावित 34 मोबाइल टावरों के भूमि के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अधिकारी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। अपने कार्यालय में जिलाधिकारी ने गुरुवार को राजस्व अधिकारियों ने क्षेत्र की जानकारी ली और वहां की समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने जनपद में संचार व्यवस्था, सड़क व पेयजल आदि की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण समय से हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आपदा के प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आंगणन प्रस्ताव तुरंत भेजने के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का नियमित मॉनिटरिंग के बाद उसका निस्तारण करें। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा वाले प्रकरणों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में स्थापित किए जाने वाले 34 टॉवरों के भूमि प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह लोग रहें मौजूद

बैठक में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पारितोष वर्मा, मोनिका, तहसीलदार पूजा शर्मा, दीपिका आर्या, तितिक्षा जोशी, महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version