Site icon Khabribox

बागेश्वर: फुटबॉल प्रतियोगिता में लुधियाना को हराकर फाइनल में पहुंचीं रूद्रपुर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नुमाइशखेत मैदान में फ्रेंड्स क्लब की ओर से ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

फुटबॉल प्रतियोगिता

जो अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में कार्बेट एफसी रुद्रपुर और लुधियाना एफसी पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया। मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला और रुद्रपुर की टीम ने लुधियाना की टीम मात देकर फाइनल में जगह बनाई। आज शनिवार को दिल्ली और मुनस्यारी की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।

Exit mobile version