Site icon Khabribox

बागेश्वर: यातायात ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी ने खोया हुआ पर्स, ए0टी0एम0 कार्ड, जरूरी कागजाद उसके स्वामी को लौटाया, पेश की ईमानदारी की मिसाल

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है।

खोया पर्स लौटाया

इसी क्रम में दिनांक 12.11.2022 को यातायात ड्यूटी में तैनात आरक्षी भूपाल सिंह को ड्यूटी के दौरान सरयू पुल के पास एक पर्स रोड पर पड़ा मिला जिसमें ए0टी0एम0 कार्ड, आधार कार्ड, जरूरी कागजाद, कुछ पैसे व फ़ोन नंबर लिखे हुए रखे गए थे। खोजबीन करने पर पर्स स्वामी रघुनाथ सिंह पुत्र रतन सिंह से आरक्षी द्वारा फोन पर संपर्क कर बुलाया गया और पर्स को उनके सुपुर्द किया गया।

जताया आभार

उक्त व्यक्ति द्वारा अपने खोये हुए पर्स के मिल जाने पर आरक्षी का दिल से आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version