Site icon Khabribox

बागेश्वर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक सड़क हादसे की दुखद खबर से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार संख्या यूके-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार को मुसोली निवासी 28 वर्षीय हरीश पांडे चला रहा था। जबकि उसकी 60 वर्षीय मां कुंती देवी कार में बैठी थीं। जिसमें वृद्धा की मौके पर हर मौत हो गई है। जबकि वाहन चला रहे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण पता नहीं चला है। इस संबंध में कोतवाल केएएस नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version