बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां डिग्री कॉलेज खेल मैदान में सोबन सिंह जीना विवि की चार दिनी अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के पहले दिन दस हजार मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ महाविद्यालय के जगदीश भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बागेश्वर के राहुल सिंह रावल ने दूसरा और पिथौरागढ़ के हितेश भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर की दौड़ में अंकित भटृ अव्वल
इसके अलावा 1500 मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ के अंकित भट्ट ने पहला, हिमांशु मेहता ने दूसरा और बागेश्वर के राहुल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ के प्रियांशु लक्खा ने पहला, द्वाराहाट के भगत साह ने दूसरा और रानीखेत के राहुल फर्त्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।