Site icon Khabribox

बागेश्वर: आग सेंकते समय हुआ हादसा, चपेट में आए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर का महीना है। जिसमें ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच एक खबर सामने आई है।

आग में झुलसे दो लोग

बागेश्वर में ठंड से बचने के लिए आग जलाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर डामरीकरण चल रहा है। जिसमें बाहर से आए मजदूर काम कर रहे हैं। वह डोबा-धारी में रह रहे हैं। बीती देर रात ठंड अत्यधिक होने से आग सेंक रहे थे। तभी आग सेंकते समय दो मजदूर झुलस गए हैं। इस हादसे में 32 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र सीता राम निवासी गिरधरपुर, उप्र. और 22 वर्षीय राकेश पुत्र खुशाली राम, निवासी धनेती, खड़कपुर, उप्र झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार एक मजदूर लगभग 40 प्रतिशत जल गया है।

Exit mobile version