Site icon Khabribox

बागेश्वर: नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानें पूरा मामला

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र के सुमगढ़ में नव विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

मृतका की मौत मामले में पति पर मुकदमा दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सुमगड़ में नव विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला था। जिस पर सोमवार को मृतका की मां भनार निवासी कमला देवी ने विवाहिता की मौत के लिए उसके पति कमल पांडा को जिम्मेदार ठहराते हुए कपकोट थाने में तहरीर दी। वहीं मृतका का विवाह मात्र तीन महीने पहले ही हुआ था। पुलिस को मृतका के नाबालिग होने का संदेह था। इस मामले की जांच कर रही है‌। वहीं तहरीर पर पुलिस ने नव विवाहिता के पति के खिलाफ धारा 302, 363 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version