Site icon Khabribox

बागेश्वर: बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी, कांडा बाजार में पकड़े 33 बंदर, भेजा अल्मोड़ा चिड़ियाघर

बागेश्वर/गरुड़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार बंदरों का आतंक मचा हुआ है। जो जिले में खेतीबाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बंदरों को पकड़ने का अभियान

जिस पर इन बंदरों को पकड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। जिसके बाद वन विभाग की टीम नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर बंदरों को पकड़ने में जुटी है। वहीं यहां टीम ने कांडा बाजार में 33 बंदरों को पकड़कर अल्मोड़ा चिड़ियाघर भेज दिया है। इस संबंध में रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि पकड़े गए बंदरों का अल्मोड़ा में बधियाकरण कराया जाएगा और उन्हें घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

Exit mobile version