Site icon Khabribox

बागेश्वर: बोर्ड परीक्षा में असफल होने पर 12वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

बागेश्वर से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। दो दिनों पहले उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम जारी हुए। जो कई घरों में खुशियां लेकर आए। वहीं बागेश्वर जिले में 12वीं में असफल होने से निराश एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया।

छात्र ने फांसी लगा दी जान-

जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू ने हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। छु्ट्टी होने के कारण वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था। सोमवार को इंटर बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, लेकिन वह असफल हो गया। रिजल्ट आने के बाद कमरे जाकर गुमशुम होकर बैठ गया, हांलाकि मामा व स्वजनों ने उसे ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सो गया। मंगलवार की सुबह वह उठा और जंगल की ओर चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर से 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version