Site icon Khabribox

बागेश्वर: पिंगलो में गहरी खाई में गिरी कार, भाजयुमो के जिला मंत्री सहित दो‌ की मौत

बागेश्वर से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

सड़क हादसे में दो‌ की मौत

मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार गोमती घाटी के छत्यानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। भकुनधार नर सिंह मंदिर के पास अचानक असंतुलित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। कार चला रहे भाजयुमो के जिला सहमंत्री बलबीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट (36) निवासी छत्यानी और उनके साथी मंगल नाथ पुत्र राम नाथ (47) निवासी रौल्याना की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई। हादसे पर नेताओं सहित लोगों ने दुःख जताया है।

Exit mobile version