Site icon Khabribox

बागेश्वर: तत्कालीन प्रभाव से आदर्श आचार संहिता 29 जून तक रहेगी प्रभावी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन होने हैं।

आदर्श आचार संहिता-

इस संबंध में जिला जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी होने साथ ही तात्कालिक प्रभाव से उन ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों में आदर्श आचार संहिता 29 जून को मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

चुनाव-

यहां जिलें में 13 ग्राम प्रधान के पदों पर चुनाव होगा। जिले में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा जिपं सदस्यों के चुनाव होंगे। उप निर्वाचन समय सारणी के अनुसार संपन्न होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 248 ग्राम पंचायत सदस्य, 13 प्रधान ग्राम पंचायत के पदों पर चुनाव होंगे।

Exit mobile version