Site icon Khabribox

बागेश्वर: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों अभियान यात्रा जिले के 360 बूथों तक जाएगी, जनता तक पहुंचाएंगे यह मुद्दे

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा काफी सफल रही। जिहके बाद अब 26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होने वाली है।

हाथ से हाथ जोड़ों अभियान

इस संबंध में कांग्रेस के जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी ने बैठक आयोजित की। जिसमें कहा गया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जिले के सभी 360 बूथों तक जाएगी। कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के लिए कहा।

Exit mobile version