बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां घिंघारुतोला में छह साल से सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लग गई।
आग पर काबू पाया-
जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। फायर सर्विस के जवान मौके पर गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू पाया। गनीमत रही कि आग ट्रक से आबादी की ओर नहीं फैली। लेकिन तब तक ट्रक के इंजन वाला भाग जल चुका था। वहीं बाकी ट्रक को जलने से बचाया। इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ट्रक के पास खड़ा था और कुछ देर बाद वाहन से धुआं निकलने लगा।