Site icon Khabribox

बागेश्वर: 25 हजार का ईनामी बदमाश देहरादून से गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ यहां‌ जिले की पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दुकान में जाकर की थी चोरी

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस वांटेड को देहरादून से पकड़ के लाई है। उस पर भराड़ी में दुकान में घुसकर मोबाइल चोरी करने के अलावा मारपीट का मामला चल रहा था।

भेजा अल्मोड़ा जेल

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Exit mobile version