Site icon Khabribox

बागेश्वर: मुख्य कृषि अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, अधिकारी के वाहन चालक ने की थी फायरिंग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कुछ दिनों पहले कुछ अज्ञात लोगों ने मुख्य कृषि अधिकारी पर जानलेवा किया था। जिसका पुलिस ने खुलासा किया है।

चालक निकला गोलीबारी करने वाला

पुलिस ने बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) के आवास पर गोलीबारी करने वाला उनका सरकारी वाहन चालक निकला। वह अवकाश के दिन काम पर बुलाने से नाराज़ था। वह अवकाश के दिन भी ड्यूटी से तनाव में था। जिसको लेकर दो दिन पूर्व फोन पर भी अधिकारी से उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गोलीबारी में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा बरामद किया है।

छुट्टी के दिन ड्यूटी करने से तनाव में था

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। इससे वह अनावश्यक रूप से परेशान था। दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने यह बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।

Exit mobile version