Site icon Khabribox

बागेश्वर: नए सत्र से जिले के 32 इंटर कॉलेजों की कक्षाएं होंगी स्मार्ट

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के 32 इंटर कॉलेजों की कक्षाएं नए सत्र से स्मार्ट हो जाएंगी।

कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 16-16 विद्यालय चयनित

जिला योजना के तहत स्मार्ट क्लास बनाने के लिए बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 16-16 विद्यालय चयनित किए गए हैं। योजना के तहत मिली राशि की मदद से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग स्मार्ट क्लास के लिए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरेक्टिव बोर्ड, स्पीकर और अन्य जरुरी उपकरण खरीदकर स्मार्ट क्लास का निर्माण करेगा। जिला योजना से स्मार्ट क्लास के लिए 76.80 हजार की राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक विद्यालय में 2.40 लाख रुपये की राशि से स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी।

यह स्कूल शामिल

जिसमें बागेश्वर विधानसभा में स्मार्ट क्लास के लिए राबाइंका बागेश्वर, राइंका रवाईखाल, मंडलसेरा, काफलीगैर, बोहाला, असों, बागेश्वर, अमस्यारी, वज्यूला, बंतोली, गरुड़, कौसानी, सिरकोट, सलानी, मैगड़ीस्टेट और राबाइंका पाये को चुना गया है। कपकोट विधानसभा में राबाइंका कांडा, राइंका कांडा, सानिउडियार, बनलेख, बाजीरौठ, खुनौली, देवतोली, कन्यालीकोट, बदियाकोट, स्यांकोट, पोथिंग, कर्मी, सूपी, कपकौट, रातिरकेटी और बघर को चयनित किया गया है।

Exit mobile version