Site icon Khabribox

बागेश्वर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कलना बैंड के पास एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। जिसमें‌ चालक घायल हो गया।

ब्रेक नहीं लगने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह कनवाल (50) पुत्र हिम्मत सिंह कनवाल निवासी कलना बागेश्वर से अपनी ऑल्टो कार (यूके 02टी, 1840) को लेकर घर पहुंचे। तभी वह अपने घर के पास गाड़ी को पार्क कर रहे थे लेकिन ब्रेक नहीं लगने से कार करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें वह घायल‌ हो गए। जिसके बाद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version