Site icon Khabribox

बागेश्वर: बिल लाओ, इनाम पाओ योजना: 09 भाग्यशाली लोगों को मिला इनाम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राज्य कर विभाग की बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत नौ लोगों को इनाम वितरित किया गया।

अगले माह निकलेगा लक्की ड्रा

इसके बाद अगले माह लक्की ड्रा किया जाएगा। इनामी योजना के राज्य स्तर पर प्रत्येक माह लक्की ड्रा निकाले जा रहे हैं। जिसमें प्रोत्साहन पुरस्कार 500 मोबाइल, 500 स्मार्ट वॉच, 500 ईयर पॉडस वितरित किए गए हैं। साथ ही योजना के अंत में निकाले जाने वाले मेगा ड्रा के पुरस्कार भी शामिल हैं।

उपभोक्ताओं के लिए राज्य कर विभाग ने बनाई है योजना

दरअसल राज्य कर विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए योजना बनाई है। जिसके तहत उन्हें कोई भी सामान खरीदते समय बिल लेना है। बिल पर जीएसटी नंबर होना जरूरी है। उस बिल को लेकर विभाग के बिलपुक एप पर डालना है। इससे पूर्व एप को डाउनलोड करना है। इस संबंध में असिस्टेंट कमिश्नर गर्ब्याल ने बताया कि राज्य कर विभाग उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहा है। वह जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों से ही समान खरीदें। बिल, बिल ऑफ सप्लाइ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Exit mobile version