Site icon Khabribox

बागेश्वर: नकल विरोधी कानून लागू होने के समर्थन में निकाली गई धन्यवाद यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर/गरुड़‌ में युवाओं ने बाइक से यात्रा निकाली।

बाइक से निकाली धन्यवाद यात्रा

दरअसल प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो नगर और ग्रामीण मंडल ने नगर में बाइक रैली निकाली। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में युवाओं ने नगर के हनुमान मंदिर के पास से बाइक रैली का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष गस्याल ने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में बाइक रैली के माध्यम से सीएम का आभार जताया जा रहा है।

Exit mobile version