Site icon Khabribox

बागेश्वर: वायुसेना के जवानों ने साइकिल से निकाली रैली, अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने का दिया संदेश

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में वायुसेना के जवानों ने युवाओं को अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने का संदेश देने के लिए साइकिल से रैली निकाली।

वायुसेना के जवानों की साइकिल रैली

दिल्ली से उत्तराखंड को निकले वायुसेना के जवानों की साइकिल रैली मंगलवार को बागेश्वर पहुंची। जिसमें 18 सदस्यीय दल शामिल हैं। इनका जिले में पुलिस की ओर से स्वागत किया गया। बताया गया है कि वायुसेना के जवान मिशन अग्निवीर जागरूकता के तहत 18 दिन में 1546 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।

Exit mobile version