Site icon Khabribox

बागेश्वर: आग की भेंट चढ़ रहें जंगल, खतरें में वन संपदा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं

इससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं अब बागेश्वर के बहुली के जंगल में बुधवार देर शाम आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत बाद देर रात आग पर काबू पाया। इससे पहले जिले के कांडा, बागेश्वर, कपकोट और काफलीगैर के वनों में आग लगने से काफी वन संपदा को नुकसान हो चुका है। वन संपदा को बचाने के लिए हमें जल्द ठोस कदम उठाने होंगे।

Exit mobile version