Site icon Khabribox

बागेश्वर: वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास का दो सत्रों में हुआ अधिवेशन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास का अधिवेशन रविवार को दो सत्रों में संपन्न हुआ।

जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग

जिसमें न्यास के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। इसमें दलीप सिंह खेतवाल को अध्यक्ष और बाला दत्त तिवारी को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा जंगली जानवरों के आतंक को लेकर सरकार स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

इसके साथ ही द्वितीय सत्र में हुए चुनाव में रणजीत सिंह बोरा को संरक्षक मनोतीत किया गया। इसके अलावा इंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमा वर्मा महिला उपाध्यक्षा, नवीन लाल साह उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह दफौटी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नैन सिंह रावत और चरण सिंह बघरी, सह सचिव, दिगंबर सिंह परिहार कोषाध्यक्ष, भवानी राम आगरी को संप्रेक्षक चुना गया। इसके अलावा संगठन मंत्री हरीश सोनी, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला, सलाहकार गोपा राम, गोपाल सिंह गढ़िया जबकि 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य और आमंत्रित सदस्य बनाया गया।

Exit mobile version