Site icon Khabribox

बागेश्वर: अपने गांव पंहुचे भगत सिंह कोश्यारी, लोगों ने किया भव्य स्वागत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र, गोवा के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सोमवार को अपने गांव पंहुचे।

अपने पैतृक गांव पंहुचे भगत सिंह कोश्यारी

वह करीब सवा साल बाद अपने गांव खेमिला (नामतीचेटाबगड़) पहुंचे। इस मौके पर उनके गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सड़क से कुछ दूरी पर स्थित गांव के लिए भगत सिंह कोश्यारी पैदल निकले तो उनके पीछे गांव के लोगों का हुजूम चल पड़ा। इस दौरान उन्होंने लोगों से कुशल क्षेम पूछी। वहीं उन्होंने रात्रि विश्राम खेमिला स्थित अपने पैतृक आवास पर किया।

Exit mobile version