Site icon Khabribox

बागेश्वर: वनों को आग से बचाने के लिए जनता का अहम योगदान, हरसंभव मदद करेंगी पंचायतें

गरुड़ (बागेश्वर) से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही है। जिससे वन संपदा को नुकसान हो‌ रहा है।

जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग की अपील

इसी को लेकर ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि समिति की बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास खंड के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वंयसेवी संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा नव विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने में आम जनता की सक्रिय भूमिका होना बेहद जरूरी है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वनों को आग से बचाने में पंचायतें हर संभव सहयोग देंगी। इसके अलावा अन्य समूहों से भी आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की गई।

Exit mobile version