Site icon Khabribox

बागेश्वर: 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक हुआ शार्ट सर्किट, लगी आग, बड़ा हादसा टला

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बीते कल शुक्रवार को दिन में जोशीगांव में 11 हजार बोल्टेज की विद्युत लाइन आपस में टकरा‌ गई। जिससे आग लग गई।

बड़ा हादसा होने से बचा

गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जोशीगांव में रिहायशी इलाके से सड़क किनारे से गुजर रही बिजली की लाइन में अचानक शार्ट सर्किट हुआ तथा लाइन के तार जलने लगे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस संबंध में अभियंता मो. उस्मान ने बताया कि विद्युत लाइन कट कर दी गई है तथा लाइन को सही करने के आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version