Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिला क्रिकेट लीग का आयोजन, बागेश्वर कोल्ट्स ने सनराइजर‌ क्रिकेट क्लब को हराया

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से यहां जिला क्रिकेट लीग आयोजित किया जा रहा है।

क्रिकेट मुकाबला

जिसमें खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को बागेश्वर कोल्ट्स की टीम और सनराइजर क्रिकेट क्लब गरुड़ के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में बागेश्वर कोल्ट्स जीती। कोल्ट्स की टीम ने 39.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 317 रन बनाए। सनराइजर की ओर से कमल और मुकेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर की टीम 26.2 ओवर में 101 रन के स्कोर पर सिमट गई। कोल्ट्स के योगेश ने छह ओवर में 14 रन देकर छह विकेट लिए।

Exit mobile version